Geeta thakur

Add To collaction

वीर योद्धा




महान देश भक्त एवम् वीर योद्धा
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज।
१९फरवरी१६३० महाराष्ट्र के शिवनेरी दुर्ग में हुआ जन्म।
शाह जी भोसले व जीजा बाई के पुत्र।
माता के गुण स्वभाव ने बनाया
साहसी धैर्यवान और साहसी।

सुनाती थी वीर आत्माओं की कहानियां
सुन कहानियों को मन में जागा देश प्रेम प्रगाढ़।

परम संत रामदेव कर्मठ योद्धा का पाठ पढ़ाया।
श्री समर्थ रामदास स्वामी गुरु का सानिध्य पाया।

हिंदू हृदय सम्राट मराठा का गौरव पाया।
कुशल युद्ध नीति से मुगलों के छक्के छुड़ाए।
गोरिल्ला युद्ध में महारत करी हासिल।

नारी के अधिकारों को बनाया महान।
स्वतंत्रता का अधिकार है सबका, है यह वरदान।
पराक्रम, शौर्य और साहस के राजा बने।
करी आपने हिंदू संस्कृति की रक्षा।

करते हौसले बुलंद तो पहाड़ भी मिट्टी का ढेर लगाते आप।
सांगा का भाला, आंधी भी रोक लूं वो पर्वत विशाल।
वीर श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज,
करते भक्ति शक्ति की।

कुलदेवी तुलजा भवानी आपकी
भक्ति निष्ठा से खुश होकर साक्षात मां ने स्वयं दी तलवार।

रखी है लंदन के संग्रहालय में आज भी। मेवाड़ी वीर तुझ को शत-शत अभिनंदन।

मस्तक को झुका लो इस धरा पर
लगा लो इस माटी का चंदन।

होते हैं इस धरा पर ऐसे वीर अनेक।
शान है इस मातृ भूमि की, करें नमन।

गीता ठाकुर दिल्ली से

   15
7 Comments

Suryansh

07-Oct-2022 03:39 PM

बहुत ही उम्दा और सशक्त लेखन,, लाजवाब

Reply

Gunjan Kamal

05-Oct-2022 06:43 PM

बहुत ही सुन्दर

Reply

Supriya Pathak

02-Oct-2022 10:53 PM

Bahut khoob 💐👍

Reply